Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परीक्षाफल पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

परीक्षाफल पाकर मेधावियों के खिले चेहरे

राही, रायबरेली। कंपोजिट स्कूल कलंदरपुर विकास क्षेत्र राही जनपद रायबरेली में बच्चों को परीक्षाफल वितरण किया गया। साथ ही कक्षा-8 के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित हुआ। परीक्षाफल एसएमसी अध्यक्ष और प्रधान के द्वारा वितरित किया गया। परीक्षाफल पाकर बच्चे प्रसन्न हुए। इस अवसर पर प्रधान हरिशंकर, एसएमसी अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, अभिभावक, प्रधानाध्यापिका राधिका देवी, वंदना श्रीवास्तव तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की।