Saturday, May 2, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिव्यांगजनों ने मतदान करने की ली शपथ

दिव्यांगजनों ने मतदान करने की ली शपथ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नारायण दिव्यांग सेवा समिति की एक बैठक करबला में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार और जनपद की स्वीप ब्रांड एंबेसडर संध्या द्विवेदी ने दिव्यांग महिला-पुरूषों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान बबलू राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू राठौर, प्रियंका चक, सोनू सागर, मीरा जोशी, इंदिरा, गीता, राखी, बृजेश, बालवीर, सुभाष आदि दिव्यांगतन उपस्थित रहे।