Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाई ने भाई का बहाया खून चले लाठी-डन्डे

भाई ने भाई का बहाया खून चले लाठी-डन्डे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव खडीत में पशु निकलने पर दम्पति को सगे भाईयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का उपचार व डाक्टरी परीक्षण कराया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव खडीत निवासी 45 वर्षीय जयदान सिंह पुत्र गंगासिंह, उसकी पत्नी 40 वर्षीय अम्बरवती को उसके सगे भाई रामवीर सिंह व सौदान सिंह आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की माने तो उक्त लोगो की गाय-भैस दरवाजे पर होकर निकली है। जिसको विरोध करने पर आये दिन मारपीट होती है। आज तो लाठी-डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। सिर फूटने पर उक्त दम्पति को मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।