Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

रायबरेली। जिले के विकास भवन स्थित सूचना कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने डॉ० अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प चढ़ाकर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा बाबा साहब हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं एवं उन सभी व्यक्तियों के लिए पथ प्रदर्शक हैं जो अपने जीवन में संघर्ष कर रहा है। हमें उनके जीवन दर्शन से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर सूचना कार्यालय के कर्मचारी लेखाकार इफ्तिखार खान, राम बहादुर यादव, रंजीत और विकास, बड़े लाल बाबू, राशिद आदि लोग उपस्थित रहे।