Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ससुराल पहुंचे पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में आगरा रेफर

ससुराल पहुंचे पति ने पहले पत्नी को और फिर खुद को गोली मारी, गंभीर हालत में आगरा रेफर

फिरोजाबाद। ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी से विवाद होने पर पहले पत्नी को गोली मारी और फिर उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। गोली मारने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
थाना मटसेना क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर निवासी वर्षा की शादी आगरा के शोभा नगर निवासी रवि कुमार पुत्र रामवीर के साथ हुई थी। दोनों की शादी लगभग 9 वर्ष पहले हुई। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ महीने से वर्षा की तबीयत खराब थी। मायके वाले उसे 2 महीने पहले अपने घर ले आए। यहां लाकर उसका इलाज कर रहे थे। रवि उसे बुलाने के लिए आया था। कमरे में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रवि ने पहले वर्षा को गोली मारी। बाद में खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। दोनों को लहूलुहान देख घबरा गए। मौके पर पड़ोस के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने दोनों को आगरा रेफर कर दिया। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है की ससुराल आए युवक ने पहले पत्नी को गोली मारी। फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उन्हें आगरा रेफर किया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है