Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जिले भर में नुक्कड़ सभाएं की

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने जिले भर में नुक्कड़ सभाएं की

रायबरेली। प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व लोक सभा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को आमजनता व भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। जिसमें लोकसभा भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अमावा, राही के साथ-साथ सदर में भी बहुत सारी नुक्कड़ सभाएं की। इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह ने यह बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार पुनः बन रही है और इसके साथ-साथ मोदी के जो जनहित के कार्यक्रम हैं वह आम जनमानस के लिए उपलब्ध है, उनका और ज्यादा प्रचार प्रसार होगा। जनता के बीच में उसके बारे में जानकारी के साथ-साथ और भी लोग लाभान्वित होंगे।
इस दौरान राज्यमंत्री ने केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा में प्रमुख रूप से वीरेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष अमावा, वेद प्रकाश पांडेय, दिलीप दिवेदी, राजेश सिंह, राज भगत सिंह, राजन मौर्य ग्राम प्रधान डिसौती, प्रधान राजेंद्र सिंह घूराडीह, प्रधान दिनेश सिंह, अमावा प्रधान गया प्रसाद यादव, अमर महाराज प्रधान संजय सिंह, पप्पू सिंह, जितेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष बेलाभेला, अखिलेश तिवारी मंडल अध्यक्ष, अभिषेक वर्मा मंडल अध्यक्ष सहित भारी संख्या में जनसमुदाय व ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।