Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशे की हालत में युवक आत्म हत्या करने पहुचा रेलवे ट्रेक पर

नशे की हालत में युवक आत्म हत्या करने पहुचा रेलवे ट्रेक पर

पब्लिक की सहायता से बचाकर अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना में एक युवक बार-बार आत्म हत्या कर प्रयास कर रहा है। पुलिस ने पब्लिक की सहायता से बचाते हुए अर्ध अचेत हालत में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दोपहर बाद उसको घर पहुचाया।
थाना उत्तर क्षेत्र के नई आबादी रैना निवासी 40 वर्षीय सुरेश पुत्र बदन सिंह को नशे की हालत में कुछ लोगो ने थाना टूण्डला क्षेत्र आलमपुर जारखी के समीप रेलवे ट्रेक से पकड लिया। जो कि नशे की हालत में बताया गया। सूचना पर पहुची डायल 100 की पुलिस पीआरवी 20 द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। क्षेत्रीय लोगो का कहना था कि व्यक्ति दो बार आत्म हत्या करने के लिए उक्त स्थान पर पहुचा लेकिन जनता के सहयोग से बार-बार उसको बचाया गया। जब होश आने पर व्यक्ति से मरने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसके शरीर में पैरालाइसिस की बीमार होनो बता रहा है। जिससे वह परेशान होकर आत्म हत्या करना चाहता है। फिलहाल होश आने पर पुलिस व्यक्ति को उसके घर तक छोडने गयी है। पुलिस की माने तो एक ओर तो अपराधियों से परेशान है दूसरी ओर नशे बाज लोग भी पुलिस को परेशान करते रहते है। भला पुलिस कब तक ऐसे लोगो को बचाती रहेगी।