Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विद्युत कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर दिया धरना

विद्युत कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर दिया धरना

फिरोजाबाद। विद्युत संविदा कर्मचारियों ने निविदा संविदा कर्मचारी संघ के तले सुहाग नगर विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सांकेतिक धरने के दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। दोपहर के बाद अधिकारियों के बीच समझौता वार्ता होने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। धरने का नेतृत्व जोन से अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल कर रहे थे। धरना प्रदर्शन के संबंध में जानकारी देते हुए जोन अध्यक्ष ने बताया कि विद्युत संविदा कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है और न ही उन्हें समय से वेतन दिया जाता है। इसके अलावा आपसी मतभेद होनें के कारण संविदा कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त था।