Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिपाही युवती को लेकर फरार

सिपाही युवती को लेकर फरार

घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र की बिरहर पुलिस चैकी में तैनात रहा सिपाही बीती शाम क्षेत्र की युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़ित युवती के भाई ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ेपुर निवासी एक युवक ने पुलिस से शिकायती की है कि पूर्व मे उसके क्षेत्र की पुलिस चैकी मे तैनात रहा सिपाही मोहर सिंह नौ सितम्बर अपराह्न अपने दो बहनोईयों के साथ उसके घर काली बोलेरो से पहुंचा और मेरी बहन के साथ अपनी शादी का दबाव डालता रहा ऐतराज करने पर जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज करते हुये बहन को उठा ले जाने की चेतावनी देकर लौट गया। आज (रविवार) सुबह बहन नौरंगा बाजार गई थी। जहां से सिपाही मोहर सिंह बहन को ले गया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।