Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकत की

घर में घुसकर किशोरी से अश्लील हरकत की

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरपुर मे बीती रात दबंग ने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीरपुर निवासी राजू (सभी नाम काल्पनिक) ने पुलिस को बताया कि बीती रात गांव का इसरार पीछे के मकान से उसके घर में घुस आया और घर मे रूकी साले की पुत्री के तमंचा लगाकर अश्लील हरकते करने लगा। शोर मचाने पर मैने उसे पकड़ लिया लेकिन वह धक्का मारकर मौके से भाग निकला। उलाहना देने पर उसके घर वालेां ने गाली-गलौज कर पीड़ित को अपने घर से भगा दिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।