Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने बालाजी मंदिर पर किया वृक्षारोपण

कांग्रेसियों ने बालाजी मंदिर पर किया वृक्षारोपण

फिरोजाबाद। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत शिकोहाबाद बालाजी मंदिर पर कांग्रेसियो ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जनपद फिरोजाबाद में प्रत्येक बूथ में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उसी के अंतर्गत आज शिकोहाबाद बालाजी मंदिर पर वृक्षारोपण किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर अपने-अपने ब्लॉक के अंदर वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। जो कि राजीव गांधी के 20 अगस्त जन्मदिन के अवसर पर इसका समापन होगा। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद मुकेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष फिरोजाबाद रामशंकर राजोरिया, पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव, पीएससी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव, यश दुबे, जगदीश वाल्मीकि, दाऊद खान आदि लोगों उपस्थित रहे।