Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल जी के विचार और उनकी दृष्टि ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दीः अभिलाष कौशल

अटल जी के विचार और उनकी दृष्टि ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दीः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई अद्भुत व्यक्तित्व के महान व्यक्ति थे। उन्होंने न सिर्फ भारतीय राजनीति को आदर्श और शुचिता प्रदान की अपितु हिंदी साहित्य और पत्रकारिता में नया आयाम गढ़ा और उसे शक्ति प्रदान की। यह विचार शुक्रवार को अटल जी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए।
नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता ने कहा कि अटल जी को उनके विनम्र स्वभाव, बौद्धिक क्षमता, उत्कृष्ट व्यक्तित्व और राजनीति में आदर्श तथा सुचिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने भारतीय साहित्य और पत्रकारिता को नया आयाम दिया था। उनके द्वारा की गई पहल, उनके विचार और उनकी दृष्टि ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। भाजपा नेता ने कहा कि अटल जी की विरासत अमर है, आज वो हमारे बीच नहीं है किंतु उनका अद्भुद व्यक्तित्व हमेशा भारत देश को प्रेरणा देता रहेगा। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, राजकुमार तिवारी, राजू सोनी, विकास श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री अजय यादव, विनीत कौशल, आनंद तिवारी, अरविंद कुमार, गुलाम मुस्तफा आदि लोग उपस्थित रहे।