Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्थानांतरण भी नौकरी का एक हिस्सा: अभिषेक अग्रवाल

स्थानांतरण भी नौकरी का एक हिस्सा: अभिषेक अग्रवाल

रायबरेली। आज अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली नवीन कुमार सिंह तथा एएसपी के पद पर पदोन्नति हुई सीओ वंदना सिंह का जनपद रायबरेली से स्थानान्तरण होने पर जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह तथा वंदना सिंह के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित कर माल्यार्पण, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी।
इस मौके पर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने एएसपी नवीन कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए बधाई दी। साथ रायबरेली जिले में सीओ के पद पर काफी समय से तैनात रही वंदना सिंह की पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं दी। साथ ही दोनों अपर पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण होने पर रायबरेली में उनके कार्यकाल की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि स्थानांतरण भी नौकरी का एक हिस्सा है। इससे हर जिले में कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।