Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी शहर में लगे गंदगी के ढेर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी शहर में लगे गंदगी के ढेर

जन सामना संवाददाताः हाथरस। कस्बा सासनी में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगेस के बैनरतले सफाई कर्मचारियों की अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर हडताल जारी है। जिसके कारण शहर में गंदगी का साम्राज्य पैदा हो गया हैं। लोगों को गंदगी से पैदा होने वाले मच्छरों के कारण होने वाली बीमारी का भय सता रहा है।
बता दें कि करीब एक सप्ताह से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनरतले नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल चली आ रही है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण सफाई कार्य थम गया है। जिसके कारण गली मुहल्लों में सफाई के ढेर लग गये है। मुहल्लों में निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडता है। शहर में पसरी गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी गांधी के तीन बंदरों की भांति अपने आंख, कान, और मुंह बंद कर शहर में बीमारी फैलने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त कराकर शहर में सफाई कार्य कराने की मांग की है।