Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कॉल सेंटर में जॉब करने वाली युवती को रोडबेज बस ने रौंदा, मौत

कॉल सेंटर में जॉब करने वाली युवती को रोडबेज बस ने रौंदा, मौत

मृतक युवती का फाइल फोटो
मृतक युवती का फाइल फोटो

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। घर से कॉल सेंटर में जॉब करने जा रही युवती को रोडबेज बस ने रौंद दिया जिसकी हॉस्पिटल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली चंदपा पुलिस ने रोडबेज बस को सादाबाद में पकड़ लिया। युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया रोडबेज बस चालक ने युवती को रोड पार करते समय रौंद दिया।
आपको बता दे कि जिले की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गाँव चंदपा पर गाँव खेड़ा पारसोली निवासी राजाबाबू की पुत्री कृष्णा अपने घर से हाथरस कॉल सेंटर पर जॉब करने के लिए आ रही थी जैसे ही कृष्णा गाँव चंदपा पर पंहुची तो हाथरस की तरफ से आगरा जा रही रोडबेज बस ने युवती कृष्णा को रोड पार करते हुए रौंद दिया जिसमे कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गयी। कृष्णा को परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन कृष्णा की रास्ते में ही मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद रोडवेज चालक बस को मौके से लेकर भाग गया जिसे पुलिस ने सादाबाद में पकड़ लिया है।