Thursday, April 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अचानक लगी से आग से ट्रांसफार्मर जल गया

अचानक लगी से आग से ट्रांसफार्मर जल गया

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। शहर स्थित श्री नगर नई बस्ती थाना हाथरस गेट क्षेत्र की कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक भयंकर आग लग गयी। ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से कॉलोनी में रह रहे लोगो में अफरातफरी मच गयी और कॉलोनी के लोगो ने ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया लेकिन आग काफी तेज थी जिसकी सुचना तत्काल पुलिस और अग्निशमन को दी गई सूचना पर दमकल भी मौके पर पंहुच गयी और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गयी, जब तक दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाती तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था। आग के कारण के बारे में अभी कुछ पता नही चल सका है। वही स्थानीय निवासी सुनील कुमार जैन का कहना कि ट्रांसफार्मर में रोजाना शार्ट सर्किट से आग लग जाती है बिजली विभाग कोई सुनवाई नहीं करता, आज जब आग लगने की सूचना हमने विद्युत विभाग के जेई को दी तो उन्होंने कहा कि आग लग रही है तो लगने दे। वही दमकल की गाड़ी काफी देर बाद आई तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था।