Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना किनारे कुशमंडनी कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

यमुना किनारे कुशमंडनी कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

फिरोजाबाद। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ नौ दिवसीय दुर्गा महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था के अनुसार यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर के निकट स्थित कुशमंडनी कुंड पर यमुना निगरानी समिति के वॉलिंटियर एवं पुलिस प्रशासन की देखरेख में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सरिता, थानाध्यक्ष बसई मुहम्मदपुर, लेखपाल धर्मेंद्र यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी अजयपाल सिंह के साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी एवं समिति के सदस्य श्री भगवानदास शंखवार, प्रवीन कुमार शर्मा, कृष्ण मोहन चक्रवर्ती, पवन कुमार चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।