Wednesday, October 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया गया एकल उपयोग प्लास्टिक निषेध अभियान

स्वच्छता पखवाड़े के तहत चलाया गया एकल उपयोग प्लास्टिक निषेध अभियान

मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतिम चरण में आज एकल उपयोग प्लास्टिक निषेध दिवस के रुप में मनाया गया। इसके तहत आगरा कैंट ,मथुरा जंक्शन, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, कोसीकला धौलपुर, अछनेरा जंक्शन आदि स्टेशनों पर एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और यात्रियों को एकल उपयोग प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत स्टेशन पर लगाए गए प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों के रखरखाव की समीक्षा की गई। इस दौरान यात्रियों को प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया गया। विभिन्न स्टेशनो पर यात्रियों को प्लास्टिक की बोतलों को कूड़ेदान में फेंकने की बजाय क्रशिंग मशीन में डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एकल उपयोग प्लास्टिक के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर होने वाले नुकसान के बारे में यात्रियों को बताया गया। पर्यावरण तेजी से बदल रहा है। इसमें एकल उपयोग प्लास्टिक का अहम योगदान है। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लाएं। मंडल के सभी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के न्यूनतम इस्तेमाल के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारियों और यात्रियों को 3आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल) के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है।