Wednesday, October 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालिकाध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

पालिकाध्यक्ष ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

हाथरस। भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत आज विजयनगर चौराहे पर कैंप लगा कर लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कैंप में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, कैंप में शक्ति केंद्र सयोजक विजय वर्मा महिला मोर्चा से, मनीषा गोस्वामी अल्पसंख्यक मोर्चा, बल्लू अहमद, पूर्व सभासद रजनी शर्मा, राशिद कुरैशी, कासिम आजमी आदि लोग मौजूद रहे। कैंप में भारी संख्या मैं लोग मौजूद थे, जिन्हे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।