Wednesday, October 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सैंपलिंग के नाम पर छोटे और मझोले व्यापारियों का नहीं किया जायें उत्पीड़नः पवन दीक्षित

सैंपलिंग के नाम पर छोटे और मझोले व्यापारियों का नहीं किया जायें उत्पीड़नः पवन दीक्षित

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल कलैक्ट्रेट पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें सैंपलिंग के नाम पर छोटे और मझोले व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने का विरोध किया गया है।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन दीक्षित एवं जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सैंपल भरने के नाम पर अगर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जायेगा, तो इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगा। जिला महामंत्री संगठन धीरज पाराशर ने कहा कि जब खाद्य की फसलों में पेस्टिसाइड बहुत अधिक संख्या में डाला जाता है, तो सैंपल तो फेल होंगे। सरकार को पेस्टिसाइड डालने का मानक तय करना चाहिए। महानगर अध्यक्ष सूरजपाल बघेल ने कहा कि अधिकारी बड़ी मछली को न पकड़कर छोटी मछली को पकड़कर परेशान करने का कार्य करते हैं। सरकार को चाहिए कि ब्रांडेड माल के सैंपल फेल होने पर ब्रांडिंग कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सरकार से हम मांग करते हैं कि रजिस्ट्रेशन की टर्न ओवर सीमा 12000 से बढ़ाकर 40000 की जाए। अगर छोटे वह मझोले व्यापारियों को सैंपल के नाम पर परेशान किया गया, तो व्यापार मंडल अधिकारियों का विरोध कर प्रदर्शन करेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने कहा कि किसी भी दशा में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। हम हमेशा व्यापारियों की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है। ज्ञापन देने वालों में संगठन मंत्री मुनव्वर खान, प्रदेश मंत्री परशुराम गुप्ता, प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला डॉ दुर्गेश यादव, महानगर अध्यक्ष महिला रविता गुप्ता, जिलाध्यक्ष युवा रजत यादव, राधिका सिंह, रिंकी उपाध्याय, गौरव शर्मा, शुभम कुमार, मोहित जैन, अभय कुमार यादव, पिंटू यादव, राघव राजोरिया, नरेश शर्मा, निकुंज शुक्ला आदि मौजूद रहे।