Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्र-छात्राओं को किया टेबलेट एवं मोबाइल का वितरण

छात्र-छात्राओं को किया टेबलेट एवं मोबाइल का वितरण

हाथरस। जेपी डिग्री कॉलेज कोटा में छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार के सौजन्य से टेबलेट एवं मोबाइल वितरण का आयोजन किया गया। इसमें करीब 30 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला मीडिया संयोजक आकाश शर्मा, जिला संगठन मंत्री सर्वेश ने छात्रों को टैबलेट का वितरण किया। इस अवसर पर प्राचार्य आरएस सारस्वत, प्रबंधक नरेश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।