Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली पर्व के दृष्टिगत इमरजेंसी में लगाई डॉक्टरों की ड्यूटी

दीपावली पर्व के दृष्टिगत इमरजेंसी में लगाई डॉक्टरों की ड्यूटी

ऊंचाहार, रायबरेली। दीपावली पर चार दिनों के सार्वजनिक अवकाश पर मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टरों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अंतर्गत 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक डॉक्टर समेत फार्मासिस्ट व वार्ड ब्याय की तैनाती की गई है। इमरजेंसी ड्यूटी प्रातः 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक क्रमवार चलती रहेगी। 31 अक्टूबर को डॉ. महमूद अख्तर की ड्यूटी सुबह 8 बजे शुरू होगी। इनके साथ फार्मासिस्ट रामजी सिंह व सुशील गुप्ता तथा वार्ड ब्याय शकील अहमद व सुहानी बाबू तैनात रहेंगे। वहीं 1 नवम्बर को डॉ. सुदेश कुमार, फार्मासिस्ट आनंद सिंह, वार्ड ब्याय देशराज व 2 नवम्बर को डॉ. आशीष यादव, फार्मासिस्ट एके सिंह, वार्ड ब्याय शकील अहमद तथा 3 नवम्बर को डॉ. महमूद अख्तर फार्मासिस्ट देवी प्रसाद वर्मा व वार्ड ब्याय देशराज की डयूटी रहेगी।