Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिछ़डावर्ग सम्मेलन में सम्मानित हुए समाजसेवी व मेधावी

पिछ़डावर्ग सम्मेलन में सम्मानित हुए समाजसेवी व मेधावी

2017-09-14-02 - - SSP--bjp sanjay katiyar 2⇒अधिवक्ताओं का भी किया गया सम्मान
⇒पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में हो रहा सबका विकासः संजय कटियार
कानपुर, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनतापार्टी दक्षिण के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के उपलक्ष्य में बर्रा विश्व बैंक में अन्धा कुआ के पास पिछड़ावर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बाबूराम निषाद, जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता, विधायक महेश त्रिवेदी के करकमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर बाबूराम निषाद का 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मेधावी छात्र छात्राओं, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं व समासेवियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बाबूराम निषाद ने सम्मेलन को सम्बोधित किया और कहा कि पं0 दीनदयाल ने अन्तिम व्यक्ति को अगली पंक्ति में खड़े करने का प्रयास किया था और आज वह स्वप्न साकार होता दिख रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता ने कहा कि भाजपा हर वर्ग की सरकार है। सम्मेलन में पिछड़े वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़ कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। 2017-09-14-01 - - SSP--bjp sanjay katiyarसम्मेलन को सम्बोधित करते हुएजिला मंत्री दक्षिण संजय कटियार ने कहा कि भाजपा ही पिछड़े वर्ग के साथ ही सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास वाला नारा सार्थक हो रहा है। वहीं श्री कटियार ने स्वच्छता पर भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रमुख उपस्थित डॉ0 वीना आर्या, श्री प्रकाश पाल, डॉ0 सुबेश सचान, संजय विश्वकर्मा, शिवशंकर सैनी, राजेश पाल, संतोष जयसवाल, मनोज राठौर, अजय शर्मा, बिन्नी यादव, पंकज गुप्ता, ममता यादव, ओमप्रकाश यादव, एल0 बी0 सिंह पटेल सहित अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।।