Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरी की बाइक सहित तीन लोग दबोचे

चोरी की बाइक सहित तीन लोग दबोचे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार पुलिस ने तीन बाइक चोरो को दो चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। पकडे गये अभियुक्तों के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया।
थाना लाइनपार पुलिस ने नगला विश्नू से विगत रात्रि में थाना दक्षिण क्षेत्र सुहागनगर निवासी अखिलेश पुत्र रामकरन को उसके भाई के कहने पर चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ करने पर अखिलेश की निशान देही पर हिमायूपुर निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार राठौर पुत्र रामअवतार, 18 वर्षीय दीपू राठौर पुत्र मुकेश कुमार राठौर से भी एक चोरी की बाइक बरामद की गयी। पुलिस ने उक्त तीनों लोगो को सम्बन्धित धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। जिला अस्पताल डाक्टरी को आये बाइक चोर ने बताया कि उनका एक गैंग हे जो बाइक चोरी कर एक दूसरे को सप्लाई करते है। चोरी की बाइक आगरा से चोरी करना बताया गया। उक्त मामले में थानाध्यक्ष लाइनपार ने बताया कि चोरी की बाइक बरामद की गयी थी कार्यवाही करने के बाद चोरो को जेल भेजा गया है।