Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा की नसीम ने भाजपा के सुरेश को किया पराजित

सपा की नसीम ने भाजपा के सुरेश को किया पराजित

कानपुरः जन सामना संवाददाता। सीसामऊ विधानसभा उप निर्वाचन-2024 में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 मतों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69666 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी 61037 को मत प्राप्त हुए।
बताते चलें कि अदालत से सजा मिलने के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी की विधायकी जाने के चलते सीसामऊ विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। सपा ने इरफान सोलंकी की पत्नी को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट को पाने के लिये भाजपा ने एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया था, किन्तु उसे असफलता ही हाँथ लगी।