Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने रक्तदान कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने रक्तदान कर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। कांग्रेसियो ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी (सांसद) का जन्मदिन मनाया।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का जन्म दिवस है। हम सभी कांग्रेसजन उनके जन्म दिवस पर भगवान से प्रार्थना कर उनकी दीर्घायु की कामना की है। साथ ही उनके जन्मदिन पर रक्तदान किया है। रक्तदान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेसीजनों की ओर से नहीं हो सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हम सभी जातियों और धर्म के लोग एकजुट होकर रक्तदान कर रहे हैं और इस नफरती भाजपा सरकार को बता रहे हैं कि यह देश उसके बांटने से नहीं बटेगा, एक था एक है और एक रहेगा। रक्तदान शिविर में सीएमएस डॉ नवीन जैन, डॉ गरिमा सिंह, हेमलता, कृष्ण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान करने वालो में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष यश दुबे, सेवादल स्टेट कोऑर्डिनेटर विराट दिवाकर, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गॉड, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव, सलमान आदि मौजूद रहे।