Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पर्यटन मंत्रालय ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

पर्यटन मंत्रालय ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जंतर मंतर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तीसरे दिन के काम की योजना बनाई गई। तदनुसार, नामित पदाधिकारियों और अधिकारियों ने एएसआई स्मारक जंतर मंतर, नई दिल्ली का दौरा किया। पीएमयू (एसबीएम) के निदेशक पी. वेंकटेशन ने स्मारक के महत्व के बारे में विस्घ्तार से बताया। इसके बाद कर्मचारियों ने गहन साफ-सफाई कार्य संपन्न किया, जिसमें संरक्षण सहायक सहित एएसआई के सभी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। साफ-सफाई कार्य पार्किंग क्षेत्र, सर्विस रोड, टिकट काउंटर के आसपास के क्षेत्र और पेयजल वाले क्षेत्र में किया गया। इस प्रकार तीसरे दिन का काम संपन्न हो गया और अपेक्षित नतीजे सामने आए।