Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील दिवस में सुनीं शिकायतें

तहसील दिवस में सुनीं शिकायतें

2017-09-19-02- SSP-- NEWS_ hang knpd jitendraकानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार । मंगलवार को मैथा तहसील में जिलाधिकारी राकेश सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 133 शिकायते दर्ज करवाई गई जिसमें राजस्व विभाग की 54, विकास सम्बन्धी 40 विद्युत विभाग 11 पुलिस से सम्बंधित 17 आपूर्ति विभाग 1 शिक्षा विभाग 2 नगर पंचायत 1 वन विभाग 2 समाज कल्याण विभाग 1 नलकूप 1 विकलांग कल्याण 1 सीडिपीओ 2 शिकायते रही जिसमें 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। मौके पर तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह, एस डी एम राजीव पाण्डे, राजीव उपाध्याय, कोतवाल राधा मोहन द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे ।