Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सावित्री फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण

सावित्री फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण

फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था सावित्री फाउंडेशन ने लेबर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। भीषण ठंड में मदद पाकर लोग राहत महसूस करने लगे। संस्था की संरक्षक कल्पना राजौरिया, प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किए। संरक्षक कल्पना राजौरिया ने कहा कि यह संस्था सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर तैयार रहती है। हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाती है। प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि पूर्व दो दिन पहले मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। अब सर्दी को देखते हुए कंबल वितरित किए हैं। प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने कहा कि संगठन हर साल कंबल का वितरण है। संस्था ऐसे लोगों की मदद करती है, जिन तक सरकारी सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। संगठन ने ऐसे लोगों को चिन्हांकित करके मदद पहुंचाने का कार्य किया है।