फिरोजाबाद। राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी का जनपद आगमन पर सर्किट हाउस दबरई पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में माला, पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, रामनरेश कटारा, श्रीनिवास शर्मा, डॉ एसपी लहरी, सुरेंद्र राठौर, उदय सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, विशाल मोहन यादव, योगेंद्र सिंह बाबा, अनार सिंह कुशवाह, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, दीपक राजोरिया, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, टूंडला नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र सावन झा, देश दीपक चोहान, सतेंद्र यादव आदि रहे।