Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलवामा के शहीदों को समर्पित विशाल विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 को

पुलवामा के शहीदों को समर्पित विशाल विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 को

हाथरस-। एडीएचआर द्वारा रक्तदान-जीवनदान के साथ-साथ जीवन सुरक्षा के भाव को लेकर एक सार्थक व प्रभावी पहल की जा रही है। रक्तदान शिविर पुलवामा में शहीदों को समर्पित रहेगा।एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में 14 फरवरी को एक रक्तदान शिविर का आयोजन कैला मां ब्लड बैंक माहौर गेस्ट हाउस पर किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर के बारे में राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय पर जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार का रक्तदान शिविर जीवनदान के साथ-साथ जीवन सुरक्षा को समर्पित होगा। रक्तदानियों को रक्तदान उपरांत उपहार स्वरूप उच्च क्वालिटी का हेलमेट दिया जाएगा। रक्त दूसरों के जीवन को बचाएगा और हेलमेट हमारे जीवन की सुरक्षा करेगा।राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, जिलाध्यक्ष डॉ.पी.पी.सिंह,उपवेश कौशिक ने कहा कि 14 फरवरी की पाश्चात्य संस्कृति के नाम पर ना मनाकर सनातन संस्कृति की रक्षा करते हुए मनायें और इस दूसरों को जीवन देने और अपने जीवन सुरक्षा की मुहिम को आगे बढ़ाएं।