Thursday, March 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपाइयों में आक्रोश, एसपी सिटी को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग

प्रियंका गांधी के खिलाफ भाजपाइयों में आक्रोश, एसपी सिटी को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे और यहां एसपी सिटी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपाइयों ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। भाजपाईयों ने एसपी सिटी को एक ज्ञापन सौंप कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा सोशल साइट्स पर पीएम मोदी और केजरीवाल का कार्टून बना कर लिखा आपदा गई, विपदा आ गई। जिसके बाद भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कानूनी कार्यवाही करवाने को एसपी सिटी से शिकायती पत्र सौंपा है। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप के साथ जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, महेंद्र द्विवेदी, राजा गोला सहित दर्जनों भाजपाई पहुंचे पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेत्री ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने का काम किया है। यह निंदनीय है।