जयपुर, राजस्थान। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ के स्वर्गवास पर बजरंग द्वार क्षेत्र के गणमान्य क्षत्रियों ने कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के निवास पर उपस्थित होकर स्व. कर्नल साहब के स्वर्गवास पर संवेदना व्यक्त की तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गणमान्य लोगों ने कहा कि स्व. कर्नल साहब का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा और परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्राप्त हो, यही प्रार्थना की। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से उम्मेद सिंह शेखावत, सज्जन सिंह राठौड़, डॉ शक्ति सिंह राजावत, भवानी सिंह शेखावत, आनंद सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह तंवर, महेन्द्र सिंह तंवर, रघुवीर सिंह शेखावत, शिव सिंह भुरटिया, मुकेश सिंह राजावत, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, राजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रहलाद सिंह शेखावत, रणजीत सिंह राठौड़, जतन सिंह शेखावत, भूपेन्द्र सिंह चौहान, रणजीत सिंह शेखावत आदि राजपूत सरदारों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Home » मुख्य समाचार » बजरंग द्वार क्षेत्र के क्षत्रियों ने स्व. कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की