Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टप्पेबाजों ने उड़ाए कान के बाले

टप्पेबाजों ने उड़ाए कान के बाले

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। गुरुवार अपराहन मूसानगर रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज के नजदीक दो युवकों व एक महिला ने बातों बातों में झांसा देकर महिला के कान के बाले उड़ा दिए। पीड़िता ग्राम काटर निवासी रमेश की बेवा राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि वह नौरंगा से दवाई करा कर वापस गांव लौट रही थी। रास्ते मे मिली एक महिला व दो युवकों ने उसे बातों में लगाकर उसके कान में पहने सोने के बाले उड़ा दिए और चम्पत हो गये पीड़ित महिला की शिकायत पर स्थानीय पुलिस टप्पेबाजो की तलाश कर रही है।