Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवती को गायब कर बेचने का आरोप

युवती को गायब कर बेचने का आरोप

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। जाजपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के ग्राम चैबेपुर निवासी महिला ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पुत्री बीते मंगलवार को पढ़ने के लिए संत बैरागी बाबा महाविद्यालय मुइया गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी सभी जगह तलाश की गई। पीड़ितो को पता चला है कि गांव का ही अमरनाथ व बलराम उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं ले गए और बेच दिया है पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।