Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन का औचक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन का औचक निरीक्षण किया

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन (सौ सैय्या अस्पताल वृंदावन) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह लाइन में लग कर पूछताछ खिड़की पर बीमारी/अस्पताल/स्टाफ के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने एन०आर०सी० सेंटर का भ्रमण कर कुपोषित बच्चों का हाल चाल जाना। एन०आर०सी० में माताओं से खान, पानी, दवा आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने माताओं से कहा कि अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें। अस्पताल में संचालित रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने सब्जी, दाल, चावल आदि की गुणवत्ता को परखा। परखने पर जिलाधिकारी को गुणवत्ता सही नहीं मिली। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खाना की गुणवत्ता में सुधार लाएं। सुधार न करने पर ब्लैक लिस्ट करके प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में रखे हुए सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट साफ-सफाई के निर्देश दिए। मरीजों के परिजनों के लिए बैठने, पेजयल, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।