आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन की पहल पर एडवाइजर ऑर्गेनाइजेशन पुणे की स्वाति काडू एवं श्रुति गुप्ता के सहयोग से आगरा मंडल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को वित्तीय शिक्षा एवं जागरुकता के लिए सेमिनार का आयोजन किया, महिलाओं को सशक्त बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है महिलाओं को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके और वित्तीय शिक्षा प्रदान की। वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती तनुजा प्रसाद एवं मंडल परिचालन प्रबन्धक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के द्वारा एडवाइजर ऑर्गेनाइजेशन टीम को धन्यवाद दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आगरा मंडल में भी ट्रेनों में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टिकट चेकिंग स्टाफ, उप स्टेशन प्रबंधक तथा सुरक्षाकर्मी के रूप में महिलाएं अपनी भागीदारी निभा रही है। महिला सशक्तिकरण के इस प्रदर्शन को देख यात्रियों ने जमकर सराहना की।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि, ‘महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के कारण रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं। आगरा मंडल महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं को कार्यक्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने के लिए मंडल द्वारा सुविधाजनक कार्य वातावरण, आवश्यक प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपने कार्य में दक्षता के साथ आगे बढ़ सकें।’
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सुश्री तनुजा प्रसाद, मंडल परिचालन प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन श्रीमती दिशा अग्रवाल एवं मंडल की महिला कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थिति रही।