मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। महानगर कांग्रेस कमेटी के सृजन अभियान के तहत वार्ड नंबर 54 की बैठक महोली रोड स्थित उपाध्यक्ष मानवेंद्र पांडव के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीर पांडव भी उपस्थित रहे। रणवीर पांडव ने अपने संबोधन में कहा कि “वार्ड स्तर और बूथ स्तर पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी।” उन्होंने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को इस अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी और हर बूथ पर दो प्रभारी बनाए जाएंगे। जो भी कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं, वे अपने आवेदन महानगर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही जन समस्याओं को एकत्रित कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर सत्यम चतुर्वेदी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इंडिया गठबंधन मथुरा लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा, “कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है। भाजपा के कुशासन से जनता परेशान है और वे भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है। अधिकारी जनता की समस्याओं को सुनते नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता की उपेक्षा को सहन नहीं करेगी।”
बैठक का संचालन महानगर उपाध्यक्ष मानवेंद्र पांडव ने किया। इस बैठक में कांग्रेस के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पार्षद रेनू चौधरी, डॉ. सी एल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विपुल पाठक, तपेश गौतम, महेश चौबे, राजकुमार शर्मा, सतीश राजोरिया, पूरन सिंह, बृजेश कुमार, शैलेंद्र बघेल, विजय चौधरी, ललित शर्मा, भोले, मुकेश शर्मा, कलुआ शाह, हिरदेश कुमार, ममता सौरव आदि शामिल थे।