Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाराजा अग्रसेन जयन्ती समापन समारोह में आयेंगे वित्तमंत्री

महाराजा अग्रसेन जयन्ती समापन समारोह में आयेंगे वित्तमंत्री

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। समता मूलक आदर्श समाज के प्रणेता सभी को एक समान बनाने वाले बिना किसी ऊंच नीच एवं भेदभाव के आदर्श समाज की स्थापना करने वाले अग्रकुल प्रर्वतर्क श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के द्वारा आयोजित होने वाले नौ दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह 24 सितम्बर को सुबह नौ बजे श्री रामचंद्र पालीवाल हाॅल में होगा। इस अवसर पर एक बाल मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्जवलन वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार राजेश अग्रवाल द्वारा संपन्न होगा। बाल मेले में चित्रकला प्रतियोगिता, थाल एवं मेंहदी, रूप सज्जा प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, रंगोली प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक चलेगा। ये जानकारी मीडिया प्रभारी अनुग्रह गोपाल अग्रवाल व गौरव गोयल ने दी।