Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जातिगत जनगणना के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जातिगत जनगणना के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार

फिरोजाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई द्वारा जातिगत जनगणना के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया और इसके समर्थन में उप जिलाधिकारी सदर को एक ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातिगत जनगणना की दिशा में की गई पहल के लिए धन्यवाद प्रकट किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के मार्ग को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना से देश में पिछड़े वर्गों की वास्तविक स्थिति सामने आएगी, जिससे नीतियों का निर्माण अधिक प्रभावी, उद्देश्यपूर्ण और न्यायसंगत होगा। कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखते हुए जातिगत जनगणना को समय की आवश्यकता बताया।
ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव ब्रजमोहन कश्यप, जिला प्रमुख महासचिव राजवीर कश्यप, महासचिव मुकट सिंह शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष अनु कश्यप, जिला सचिव विपिन कुमार कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल कश्यप, ग्राम प्रधान निहारिका वर्मा, शशिकांत झा, रामनिवास कश्यप, संजय कश्यप, मनोज कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, दीपक कश्यप, रवि कश्यप, सुभाष चंद्र कश्यप, कमलेश कश्यप, गजेंद्र कश्यप, पंकज कश्यप, अमित कश्यप, सुशील कश्यप, महेंद्र कश्यप और अरुण कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।