Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय व वित्त लेखाधिकारी (बेसिक) रविन्द्र सिंह को शिक्षक समस्याओं को लेकर एक सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराएं जाने की मांग की है।
जिलाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने कहा कि जनपद का शिक्षक पूर्ण मनोयोग के साथ परिषदीय विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है, परंतु अपनी समस्याओं के निराकरण लिए विद्यालय के उपरांत शिक्षक महीनों कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है। जिससे उसके मनोबल पर विपरीत प्रभाव पड़ने से कहीं न कहीं शिक्षण कार्य पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है। अतः गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए शिक्षक समस्याओं का निराकरण किया जायें। ज्ञापन देने वालों में जिला मंत्री सलिल यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह धनगर, जिला संयुक्त मंत्री राघवेन्द्र सिंह जादौन, जिला प्रवक्ता विनीत कुमार, जिला संगठन मंत्री सुनील कुमार, जिला प्रचार मंत्री कमलेश कुमार मिल्टन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारखी देवेन्द्र पाल सिंह, राजमणि सागर, पुष्पेन्द्र सिंह मौजूद रहे।