Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपनी दुनिया फाउंडेशन ने प्याऊ का किया शुभारम्भ

अपनी दुनिया फाउंडेशन ने प्याऊ का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। अपनी दुनिया फाउंडेशन एनजीओ ने भीषण गर्मी में शहर के अनेकों स्थानों पर निःशुल्क जल सेवा का शुभारम्भ किया है। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को अपनी दुनिया फाउंडेशन ने चतुर्थ प्याऊ का स्टेशन रोड गुरुद्वारे के पास शुभारम्भ किया है। संस्था के संस्थापक प्रांजल सिंघल और अध्यक्ष सौम्य पालीवाल ने बताया आगे और भी जल प्याऊ लगाने के विचार है। उस मार्ग पर राहगीरों की सुविधा हेतु इस प्याऊ की स्थापना अपनी दुनिया फाउंडेशन एनजीओ के सदस्यों द्वारा किया गया।इस भीषण गर्मी में राहगीरों को पीने के लिए ठंडा पानी मिल सके। शुभारंभ के दौरान संस्था अध्यक्ष सौम्य पालीवाल, संस्थापक व महासचिव प्रांजल सिंघल, उपाध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह मल्होत्रा, सह मीडिया प्रभारी किनसूख बंसल, नमन जैन, नितिन किशनानी, राघव जिंदल, पवित्र जैन, शुभ्रा सरस्वत, पलक अग्रवाल, अंकिता गोयल आदि मौजूद रहे।