हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के नागरिकों एवं राहगीरों की सुविधा हेतु एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 22 स्थानों पर टीटीएसपी टंकियों का निर्माण कराया गया है। इस पहल के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के अंतर्गत दयानतपुर तहसील अलीगढ़ रोड एवं वार्ड संख्या 27 में लेवर कॉलोनी मंडी समिति परिसर में इन टंकियों का भव्य उद्घाटन किया गया।
पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने टंकियों का लोकार्पण कर इन्हें नगरवासियों की सेवा में समर्पित किया। इन टंकियों के माध्यम से पहली बार नगर के आम नागरिकों को आर.ओ. द्वारा शुद्ध एवं शीतल जल निशुल्क उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नगर वासियों ने पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर का गर्मजोशी से स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी तथा भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री राजेश दिवाकर, सभासद दल नेता श्री अतुल चौधरी, धर्मेन्द्र पिप्पल, सूरज माहौर, अशोक गोला, बीना जैन, दिनेश कुमार नन्हे, नपेंद्र वीर, काव्य वार्ष्णेय, सुंदरम शर्मा, अंकित शर्मा, अभिषेक राज, चन्दन सिंह, धीरज जैन, सुनील कुशवाहा, मुकेश बंसल, नरेन्द्र बंसल, असरफी लाल, देवेश गौतम, उमाशंकर, राहुल शर्मा (पतंजलि), अनुज चौधरी, कृष्णा, मिलन अग्निहोत्री, नवनीत गौतम, श्याम अग्निहोत्री, विशंभर सिंह यादव, राकेश अनाड़ी, अन्नी पंडित, जलकल विभाग के जेई राजकुमार यादव, हर्षवर्धन, गौरव चौधरी, गौरव शर्मा, नीरज शर्मा, ऋशाल सिंह, नीरज सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » नगर पालिका परिषद ने 22 स्थानों पर टीटीएसपी टंकियों का कराया निर्माण, नगरवासियों को मिलेगा नि:शुल्क शीतल जल
Jansaamna