रायबरेली। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शत्रोहन सोनकर ने कहा कि उनका उद्देश्य नेतागिरी नहीं बल्कि समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि वे हर सामाजिक समस्या का समाधान बनना चाहते हैं और जरूरतमंदों की मदद करना उनका संकल्प है। इसी भावना के साथ वे प्रतिदिन शहर के विभिन्न हिस्सों में समस्याओं को देखने और उनके समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को चेयरमैन शत्रोहन सोनकर ने वार्ड संख्या 28 के मोहल्ला गणेश नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का पूजन-अर्चन कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सभासद सरदार परमजीत सिंह गांधी और मोहल्लेवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शत्रोहन सोनकर ने कहा कि उन्हें जनसेवा करने में सच्चा आनंद मिलता है और शहर के लोगों की किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक उन्हें सीधे संपर्क कर सकता है और उनकी समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभासद धर्मेन्द्र द्विवेदी, रामू चौरसिया, दीनदयाल निर्मल, सभासद प्रतिनिधि आसिफ चाकलेट, राजकुमार यादव, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Jansaamna