रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रधानाचार्य विवेक कुमार तिवारी ने जानकारी दी है कि अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, अलीगंज लखनऊ द्वारा जनपद रायबरेली के 5 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 2 पीपीपी संस्थान तथा 17 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मई 2025 से प्रारंभ हो गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून 2025 की रात 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, गोरा बाजार रायबरेली से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
Jansaamna