रायबरेली। जनपद में विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए प्रशासन ने जनहित में आवश्यक कदम उठाए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि विद्युत आपूर्ति तथा संबंधित स्टेशनों, उपकरणों और लाइनों की सुरक्षा के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट स्थित कोविड एकीकृत कंट्रोल रूम को अस्थायी विद्युत कंट्रोल रूम के रूप में सक्रिय किया गया है। यह कंट्रोल रूम तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक 24 घंटे कार्य करेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 0535-2204086 जारी किया गया है। साथ ही अवधेश कुमार, सहायक चकबंदी अधिकारी सदर/सलोन को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनसे मोबाइल नंबर 8840195564 पर संपर्क किया जा सकता है।
शिफ्टवार तैनाती का विवरण इस प्रकार है:
प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
प्रभारी: अरविंद कुमार सिंह (चकबंदी कर्ता सदर) – मो. 9559778723
सहायक: गीतेश सिंह (लेखपाल चकबंदी हरचंदपुर) – मो. 8417808807
अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक
प्रभारी: कमलेश कुमार श्रीवास्तव (चकबंदी कर्ता) – मो. 9528985922
सहायक: विनय कुमार (लेखपाल चकबंदी सदर) – मो. 9565019452
रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक
प्रभारी: अमृतलाल (चकबंदी कर्ता) – मो. 8009066911
सहायक: हरिशचंद्र (लेखपाल चकबंदी सदर) – मो. 6394835077
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने सभी तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार कंट्रोल रूम में उपस्थित रहें और प्राप्त शिकायतों या सूचनाओं को रजिस्टर में तिथि, समय व विवरण सहित दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को तुरंत अवगत कराएं। नोडल अधिकारी समय-समय पर स्थिति की जानकारी प्रशासन को देंगे। जनता से अपील की गई है कि किसी भी विद्युत संबंधी समस्या या आपात स्थिति में उपरोक्त कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें। प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है।