हाथरस। विकसित भारत के अमृत स्टेशन कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के नवविकसित कार्यों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आयोजित किया गया। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में पुनर्विकसित 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे का व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि 2009 से 2014 के बीच उत्तर प्रदेश को रेलवे बजट में औसतन 1100 करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि 2024-25 में यह राशि बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हाथरस सिटी स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है।
इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान, पूर्वोत्तर रेलवे की डीआरएम वीणा सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन कुमार सारस्वत समेत रेलवे के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डीआरएम वीणा सिन्हा ने उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और स्टेशन पर हुए कार्यों की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि जैसे रेल सभी को साथ लेकर चलती है, वैसे ही एनडीए सरकार भी सभी घटक दलों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही रेल मंत्री से मिलकर मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सदर पूनम पांडेय, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य केशवदेव चौधरी, रालोद जिला महासचिव बंटी भैया, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, भाजपा नेता अनुज चौधरी, भीकम सिंह चौहान, ओमवीर सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर राजेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू भैया, रालोद शहर अध्यक्ष अतुल शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » पीएम मोदी ने किया हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी रहे मौजूद
Jansaamna