Friday, May 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर की सेन पश्चिम थाना पुलिस पर लगा भू-माफियाओं से गठजोड़ का आरोप

कानपुर की सेन पश्चिम थाना पुलिस पर लगा भू-माफियाओं से गठजोड़ का आरोप

⇒पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को दिया नामजद शिकायती पत्र
⇒भू-माफियाओं से बचाने हेतु पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
कानपुर: जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस वर्तमान में भू-माफियों का सफाया करने में जुटी है और भू-माफियों के खिलाफ मामले आयेदिन दर्ज किये जा रहे हैं लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिससे कानपुर पुलिस की छवि पर बट्टा लगता दिख रहा है।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सेन पश्चिम पारा अन्तर्गत चौकी प्रभारी को शामिल करते हुए एक पीड़ित ने आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित राजीव सक्सेना का आरोप है कि भूमाफियाओं पर शिकंजा कसने की वजाय स्थानीय पुलिस ने भू-माफियाओं से गठजोड़ कर सताने का काम किया है।
पुलिस आफिस में प्रेसवार्ता कर पीड़ित राजीव सक्सेना ने आरोप लगाया है कि सेन पश्चिम पारा चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने उसे और उसके बेटे को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया। इसके बाद मंदिरों व बरातशाला की जमीन पर भूमाफियाओं को कब्जा करा दिया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की जेल में तबियत खराब हुई तो उसे कैंसर बता दिया गया और छूटने के बाद उसकी मौत भी हो गई। लेकिन मेरे बेटे की मौत के पीछे चौकी इंचार्ज और भूमाफियाओं का षडयन्त्र व मिलीभगत है।