Saturday, April 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आजाद समाज पार्टी पंचायत व विधानसभा चुनावों की कर रही तैयारियां: चंद्रशेखर

आजाद समाज पार्टी पंचायत व विधानसभा चुनावों की कर रही तैयारियां: चंद्रशेखर

हाथरस। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगरा से अलीगढ़ की यात्रा के दौरान सोमवार को हाथरस पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक के सामने कप्तान सिंह के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा शहर के अन्य कई स्थानों पर भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि पार्टी मंडल स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सांसद का स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी सांसद के समक्ष रखीं, जिन पर चंद्रशेखर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। स्वागत कार्यक्रम में राजकपूर, विशाल कुमार, राजन, बीटू, मोनू, किशन कुमार, राजकुमार, भगत सिंह, राजेंद्र, मनीष माही, विशना सहित सैकड़ों मौजूद रहे।