ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल (टिल्लू भैया) ने बताया कि ऊंचाहार के खत्री टोला निवासी रितेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा, जो मनीष मिश्र की भतीजी हैं, का चयन प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी रुड़की में साइंटिस्ट पद पर हुआ है। साक्षी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे ऊंचाहार नगर का नाम रोशन किया है। इस जानकारी के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल स्वयं साक्षी के घर पहुंचीं और उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं नगर का गौरव हैं और इनसे अन्य बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल ने भी कहा कि हमारा परिवार साक्षी जैसी होनहार बेटियों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने साक्षी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि ऊंचाहार के लिए एक मिसाल बनेगी।
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाहार की साक्षी का आईआईटी रुड़की में साइंटिस्ट पद पर हुआ चयन, नगर की चेयरपर्सन ने घर जाकर दी बधाई